Rajasthan GK

1. उङिया पठार किस जिले में स्थित है ?
 Ans:- सिरोही

2. गोगुन्दा और कुम्भलगढ़ के मध्य का भाग कहलाता है ?(rpsc 2010)

  Ans:- भोराठ का पठार

3. राजस्थान के पूर्णतया वनस्‍पति रहित क्षेत्र ?
  Ans:- समगॉव (जैसलमेर)

4. रेगिस्‍तान में रेत के विशाल लहरदार टीले को क्‍या कहते है ?
  Ans:- धोरे

5. अरावली श्रेणी की दूसरी अधिकतम ऊँचाई की चोटी कौन सी है?
  Ans:- सेर ( 1597 मीटर )

6. राजस्थान का सबसे अधिक आर्द्र जिला कोनसा है ?
  Ans:- झालावाड

7. राजस्थान का सबसे अधिक आर्द्र स्थान कोनसा है ?
   Ans:- माउन्ट आबू (सिरोही)

8. जून माह में सूर्य किस जिले में लम्‍बत चमकता है ?
 Ans:- बॉसवाङा

9. राजस्थान में पूर्ण मरूस्‍थल वाले जिलें हैं ?
  Ans:- जैसलमेर, बाडमेर

10. राजस्थान का सबसे गरम स्थान कोनसा है ?
  Ans:- चूरू

11. राजस्थान का सर्वाधिक ठंडा स्थान कोनसा है ?
  Ans:- माउन्ट आबू

12. राजस्थान का सर्वाधिक लू और आंधी वाला जिला कोनसा है ?
  Ans:- श्रीगंगानगर

13. राजस्थान का सर्वाधिक बंजर और व्यर्थ भूमि वाला जिला कोनसा है ?
  Ans:- जैसलमेर

14. राजस्थान का सर्वाधिक शुष्क स्थान कोनसा है ?
  Ans:- फलोदी (जोधपुर)
15.राजस्थान में छप्‍पनिया अकाल किस वर्ष पङा ?
 Ans:- 1956 वि. स.


16. राजस्थान में मानसून वर्षा किस दिशा मे बढती है ?
 Ans:- दक्षिण पश्चिम से उत्‍तर पूर्व

17. राजस्थान में सर्दियो में वर्षा मुख्यत: होती है ?
 Ans:- उत्तर पश्चिमी हवाओ से

18. राजस्थान का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान कोनसा है ?
 Ans:- माउन्ट आबू

19.राजस्थान का सबसे अधिक वर्षा वाला जिला कोनसा है ?
 Ans:- झालावाड

20.राजस्थान का सबसे कम वर्षा वाला जिला कोनसा है ?
  Ans:- जैसलमेर

21. अकबर ने चित्तौड़ पर कब आक्रमण कर कब्जा किया?
Ans. 1567 ई. में

22. अकबर के चित्तौड़ पर आक्रमण के समय किसके नेतृत्व में हजारों राजपूतों ने मुगल सेना का मुकाबला किया?
Ans. वीर जयमल और पत्ता ने

23. महाराणा प्रताप का राजतिलक कब व कहाँ हुआ?
Ans. 1572 ई. में गोगुंदा में

24. राणा प्रताप और अकबर की सेना के मध्य हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध किस दिन प्रारंभ हुआ?
Ans. 18 जून 1576 को

25. हल्दीघाटी के युद्ध में किस मैदान में राणा प्रताप मुगल सेना से घिर गए थे?
Ans. खमनोर गाँव के रक्त तलाई के मैदान में

26. हल्दीघाटी युद्ध में शहीद हुए राणा प्रताप के सेनापति पठान हकीम खाँ सूरी की समाधि (मजार) कहाँ स्थित है?
Ans. खमनोर गाँव के रक्त तलाई के मैदान में

27. हल्दीघाटी के पास स्थित खमनोर गाँव के रक्त तलाई के मैदान में ग्वालियर के किस राजकुमार ने अपने प्राण उत्सर्ग किए जिसकी समाधि (छतरी) भी वहाँ स्थित है?
Ans. राम सिंह तंवर

28. हल्दीघाटी युद्ध के शुरू होने से पूर्व अकबर की शाही सेना ने जिस स्थान पर डेरा डाला था, उसे क्या कहा जाता है?
Ans. शाही बाग

29. राणा प्रताप के घोड़े की समाधि कहाँ स्थित है?
Ans. हल्दीघाटी में

30. हल्दीघाटी युद्ध में प्रताप के घोड़े चेतक घायल हो जाने पर परिस्थिति को समझते हुए किस वीर राजपूत ने राजचिन्ह और ध्वज अपने हाथ में ले लिया और प्रताप के स्थान पर स्वयं लड़ कर प्रताप को युद्ध मैदान से बाहर निकाला था?
Ans. राजराणा वीदा (झाला मान)

No comments:

Post a Comment